भागलपुर, मई 15 -- भागलपुर। भीषण गर्मी व उमस के बीच गुरुवार को मायागंज अस्पताल के ओपीडी में इलाज को आये मरीजों का हाल बुरा रहा। भीषण गर्मी के बीच ओपीडी में लगे पंखे मरीजों की भारी भीड़ के आगे नाकाफी साबित हुए तो वहीं ओपीडी में लगे वाटर कूलर के हलक पूर्वाह्न 11 बजे से ही सूख गये। ऐसे में मरीजों या तीमारदारों को अपनी प्यास बुझाने के लिए दुकानों पर जाकर पानी खरीदकर पीना पड़ा। वहीं हॉस्पिटल मैनेजर सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि ओपीडी में तीन वाटर कूलर लगे हैं। लेकिन ये इंतजाम इस भीषण गर्मी व दो हजार मरीजों की संख्या की तुलना में अपर्याप्त साबित हो रहा है। जल्द ही नए वाटर कूलर लगाए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.