बांका, मार्च 27 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। गर्मी का मौसम शुरू होते ही प्रखंड के कई गांव में पेयजल की समस्या उत्पन्न होने लगी है। ऐसे में पीएचईडी के चापाकल एवं नलजल से ग्रामीणों को पीने के पानी नहीं मिल रहा है। राता पंचायत के बदलाचक गांव के ग्रामीम युवा समाजसेवी अटल बिहारी, आमोद यादव, सदानंद यादव आदि ने बताया कि पंचायत के वार्ड संख्या 16 बदलाचक गांव में ग्रामीणों के समक्ष पेयजल की समस्या गंभीर होती जा रही है। गांव में लगे पीएचईडी का चापाकल पिछले 6 महीने से खराब पड़ा है। जबकि गांव का नलजल 4 महीने से बंद है। जिससे ग्रामीणों के बीच पेयजल को लेकर अभ से हाहाकार मचने लगा है। ग्रामीणों ने प्रखंड एवं जिला प्रशासन से खराब पड़े चापाकल एवं बंद नलजल को अविलंब ठीक कराकर पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है। बीडीओ कृष्णा कुमार ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.