मुजफ्फर नगर, मई 28 -- जनपद में गर्मी अपने चरम पर है। सूरज की तपिश और लगातार चल रही लू ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। अधिकतम पारा 36.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। अत्यधिक गर्मी के कारण शहर में लगने वाले जाम ने लोगों की और अधिक मुसीबत बढ़ा रखी है। इन दिनों जनपद में गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखा रखा है। दिन निकलते हुए उमस व गर्मी के कारण लोगों को घरों में भी आराम नहीं मिल पा रहा है। तापमान अधिकतम 36.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूतमन 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन चढ़ते ही सड़कों पर लोगों की आवाजाही भी बहुत कम हो जाती है। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग भी गर्मी से बेहाल नजर आते हैं। लू के थपेड़ों ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है। दोपहर के समय तो बाहर निकलना किसी चुनौती से कम नहीं है। गर्मी क...