जयपुर, मार्च 19 -- राजस्थान वालों झमाझम बारिश के लिए तैयार हो जाइए। गर्मी की दस्तक के बीच मौसम पलटी मारने वाला है। आने वाले 2-4 दिन प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है। इससे तापमान में भी 2-24 डिग्री की गिरावट देखी जा सकती है। मौसम विभाग ने करीब 16 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण भी तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट देखी जा सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि हिमालय क्षेत्रों की तरफ नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसके चलते राजस्थान में अगले 2 दिन झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है। आईएमडी ने करीब 16 जिलों में इस बाबत येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है। विक्षोभ का सबसे ज्यादा असर पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के जिलों में देखने को मिलेगा। अमूमन होली के बाद राजस्थान में गर्मी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.