प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 18 -- गर्मी ने दस्तक दे दी है। ऐसे में लोगों की प्यास बुझाने के लिए वाटर एटीएम खुद प्यासे हैं। छह महीने पहले से खराब पड़े वाटर मरम्मत के अभाव में शोपीस साबित हो रहे हैं। तहसील, चौराहा, अस्पताल जैसे महत्वपूर्ण स्थानों के वाटर एटीएम भी नहीं चल रहे हैं। लालगंज कस्बे में तहसील परिसर, दीवानी, जलेशरगंज रोड, सीओ दफ्तर के सामने, इंदिरा चौक, सीएचसी सहित आधादर्जन से अधिक सार्वजनिक स्थानों पर नगर पंचायत की ओर से पीने का शुद्व पानी देने के लिए वाटर एटीएम लगे हैं। लेकिन पिछले छह महीने से वाटर खराब पड़े हैं। कहीं मोटर खराब तो कहीं चोर सामान खोल ले गए हैं और कुछ जगहों पर सुविधा पाने वालों ने ही खराब कर दिया है। ऐसे में खराब पड़े वाटर एटीएम लोगों के लिए शोपीस साबित हो रहे हैं। गर्मी भी शुरू हो गई है। इस समय स्थानीय लोगों के साथ आने ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.