मुजफ्फरपुर, फरवरी 16 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता गर्मी में जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त रखने की तैयारी निगम ने शुरू कर दी है। पहली बार निगम सबमर्सिबल पंप का रिजर्व स्टॉक रखेगा। इसके लिए अलग-अलग क्षमता के 30 सबमर्सिबल पंप खरीदारी को टेंडर निकाला गया है। इनमें सबसे अधिक 5 एचपी के 23 सबमर्सिबल पंप शामिल हैं। इसके अलावा 15 एचपी के चार और 30 एचपी को तीन पंप खरीदे जाएंगे। इससे कही भी समस्या होने पर तत्काल नया पंप लगाया जा सकेगा। पंपों की खरीद पर करीब 40 लाख रुपए खर्च होंगे। मार्च के पहले सप्ताह में टेंडर फाइनल होगा। नगर आयुक्त विक्रम विरकर के मुताबिक फिलहाल 49 वार्डों में 215 सबमर्सिबल पंप से जलापूर्ति हो रही है। कई बार तकनीकी खराबी या अन्य समस्या आने पर मरम्मत में देरी होने पर टैंकर से पानी भेजना पड़ता है। निगम के स्टॉक में पंप रहने पर समस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.