गोरखपुर, जून 10 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता पूर्वी यूपी में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। आसमान से बादल पूरी तरह नदारद हैं। सूरज आग बरसा रहा है। हवा में नमी लगातार कम हो रही है। मौसम शुष्क होता जा रहा है। दिन का तापमान 42 डिग्री के करीब पहुंच गया है। इस कारण सोमवार को इस महीने का सबसे गर्म दिन रहा। रात में भी मौसम राहत देने के मूड में नहीं है। रात का पारा लगातार ऊपर चढ़ रहा है। सोमवार को रात का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया है। दिन और रात की गर्मी ने लोगों को बेचैन कर दिया है। सोमवार को सुबह से ही आसमान साफ रहा। दिन चढ़ने के साथ सूरज की तेवर और तल्ख हुए। गर्म हवा लू के थपेड़े जैसी लगी। हवा की रफ्तार 12 किलोमीटर प्रति घंटे रही। इस वजह से बीते 24 घंटे में दिन के तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस का और इजाफा हुआ है। सोमवार को दिन का अधिकत...