जहानाबाद, मार्च 18 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड में मार्च महीने में ही गर्मी की शुरुआत हो गई है। सुबह- शाम मौसम सुहाना होता है, तो दोपहर में कड़ी धूप हो रही है। मौसम में बदलाव के साथ ही बाजार में भी बदलाव देखा जा रहा है। बाजार में शीतल पेय पदार्थो और चीजों की दुकाने खुल गई है। बाजारों में जगह-जगह पर गन्ना जूस सत्तू और लस्सी की दुकान खुल गई है, तो दूसरी और ठंडा बोतल की मांग भी बढ़ गई है। बाजार में तरह-तरह के ब्रांडेड शीतल पेय बोतले उपलब्ध हैं। तो दूसरी और कुल्फी और आइसक्रीम बेचने वाले भी घूम रहे हैं। शहर से लेकर गांव तक की गलियों में आइसक्रीम और कुल्फी वाले ठेले लेकर घूम रहे हैं। वही मौसमी फल खीरा और तरबूज की भी मांग बढ़ गई है। इधर के दिनों में डाभ की भी बिक्री काफी हो गई है। डाभ की दुकानों पर भी भीड़ देखी जा रही है। ठंड के दिनों में जहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.