कटिहार, सितम्बर 6 -- कटिहार, वरीय संवाददाता। जिले के मौसम में अगले 24 घंटे के दौरान बदलाव देखने को मिलेगा। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार के अनुसार शुक्रवार को आसमान में करीब 70 फ़ीसदी बादल छाए रहे। देर रात तक हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। अनुमान है कि लगभग 6.02 मिमी वर्षा हो सकती है, जिससे मौसम सुहाना होने के साथ-साथ किसानों की चिंता भी कुछ हद तक कम हो सकती है। 33 डिग्री रहा अधिकतम तापमान शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन भर उमस ने लोगों को परेशान किया, लेकिन शाम ढलते ही हवाओं के रुख बदलने से मौसम में राहत का अहसास हुआ। अब तक जिले में उत्तरी हवा बह रही थी, लेकिन देर रात से इसका रुख बदलकर पुरवा हवा के रूप में चलेगा। यह नमी से भरी हवा बारिश को और बढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.