काशीपुर, मार्च 5 -- जसपुर, संवाददाता। पालिका बोर्ड बैठक में तीन करोड़ रुपये लाभ का बजट पास किया गया। इसके अलावा नगर में 100 ठंडे पानी के फ्रीजर, हैंडपंप समेत 200 सड़कों को बनाने समेत नगर के विकास के लिए करीब 20 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। बोर्ड बैठक दो घंटे में निपट गई। बुधवार को पालिका सभागार में पालिकाध्यक्ष नौशाद सम्राट की अध्यक्षता में हुई बैठक में ईओ शाहिद अली ने सभासदों के समक्ष पूरे साल में वेतन एवं अन्य मदों पर खर्च होने वाली धनराशि और पालिका की आय के बारे में ब्योरा रखा। बैठक में सर्वसम्मति से तीन करोड़ रुपये के लाभ के बजट पर सभासदों ने मुहर लगाई। ईओ शाहिद अली ने कहा कि पालिका सीमा में संपत्ति की चहारदीवारी एवं बोर्ड लगाने के प्रस्ताव पर सदन ने हामी भरी। सभासदों ने आउटसोर्स पर सफाई कार्य कराने वाली संस्था को एक माह के भीतर बेहतर सफा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.