रामनगर, फरवरी 9 -- रामनगर। संवाददाता उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के एमडी अनिल कुमार यादव ने सोमवार को रामनगर में कुमाऊं मंडल के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा देना और उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण विभाग की पहली प्राथमिकता है। बैठक के दौरान एमडी ने बताया कि विभाग को प्रदेश से सालाना करीब 11,30 हजार करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त होता है। स्मार्ट मीटर पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इसको लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियां निराधार हैं। स्मार्ट मीटर से उपभोक्ता सशक्त होंगे और उन्हें कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। जहां अभी ये मीटर नहीं लगे हैं, वहां जल्द ही इन्हें लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।एमडी यादव ने आगामी गर्मी के मौसम में निर्बाध बिजली आपूर्ति का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.