गुड़गांव, फरवरी 18 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। इस साल गर्मियों में पुराने और नए गुरुग्राम में पेयजल संकट नहीं रहेगा। चंदु बुढेड़ा जल शोधन संयंत्र में 100 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) क्षमता की यूनिट मार्च माह के अंतिम सप्ताह तक पूरी हो जाएगी। अप्रैल माह में ट्रायल के बाद इस संयंत्र से पानी की सप्लाई को शुरू कर दिया जाएगा। गर्मियों में सेक्टर-एक से लेकर 26, सेक्टर-58 से लेकर सेक्टर-80 और सेक्टर-99 से लेकर सेक्टर-115 तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंचता है। ऐसे में लोगों को टैंकरों या भूजल पर आश्रित होना पड़ता है। जीएमडीए का दावा है कि पांचवीं यूनिट शुरू होने के बाद गुरुग्राम के चंदू बुढेड़ा और बसई में जल शोधन संयंत्र 770 एमएलडी हो जाएगी। इससे पानी की समस्या नहीं रहेगी। इस यूनिट के निर्माण में करीब 53 करोड़ रुपये की लागत आ रही है। सेक्टर-72...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.