सासाराम, जनवरी 3 -- सासाराम। जिले में गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव को बालिकाओं को एचपीवी के दूसरे डोज के टीके सोमवार से लगाये जाएंगे। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. आरकेपी साहू ने बताया कि टीके के दूसरे डोज उपलब्ध कराने के लिए राज्य स्वास्थ्य समिति को पत्र भेजा गया था। जिसके आलोक में पांच जनवरी को टीके उपलब्ध हो जाएंगे। बताया जिले में नौ से 14 वर्ष की बच्चियां टीकाकृत की जाएंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...