गया, मार्च 4 -- इनर व्हील क्लब के नेतृत्व में सोमवार को क्लब के अधिकारी व सदस्यों ने प्रभावती अस्पताल में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की माताओं को उचित पोषण और देखभाल के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष ने की। जबकि मुख्य वक्ता के रूप में डॉ मंजू सिंह उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की माताओं को सही खान-पान और रहन-सहन के प्रति जागरूक करना है। ताकि वे अपने स्वास्थ्य का बेहतर ध्यान रख सकें और अपने शिशुओं को भी अच्छी देखभाल प्रदान कर सकें। बताया गया कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर संतुलित आहार लेना चाहिए। आयरन और कैल्शियम की पूर्ति के लिए हरी सब्जियां, दूध, फल और सूखे मेवे अत्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.