मिर्जापुर, जुलाई 19 -- चुनार, हिन्दुस्तान संवाद। नव चेतना अमृताय की ओर से सीखड़ में स्थापित देसी गाय डेयरी एवं देसी गाय संरक्षण व अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन समारोह अत्यंत उत्साह श्रद्धा और जन भागीदारी के साथ संपन्न हुआ। यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने तथा प्राकृतिक कृषि के पुनर्जीवन हेतु एक अभिनव प्रयास है। डेयरी का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश की बाल विकास पुष्टाहार एवं महिला कल्याण राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा हर गर्भवती महिला को एक देसी गाय दी जानी चाहिए। जिससे उनका शारीरिक और मानसिक पोषण हो सके। कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत बालिकाओं का जन्मदिन मंच पर धूमधाम से मनाया गया। इस विशेष क्षण को और भी ऐतिहासिक बनाते हुए अमृताएं की अध...