गढ़वा, फरवरी 27 -- गढ़वा। मेराल थानांतर्गत अधौरी गांव निवासी रंजू देवी पति रूपेश शर्मा को उसके ससुराल वालों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में बताया गया कि रंजू की शादी दो वर्ष पूर्व रूपेश शर्मा के साथ हुई थी। रूपेश की पहली पत्नी मर चुकी है। उसे पहली पत्नी से दो संतान हैं। रंजू की मां रमना थाना क्षेत्र के परसवान गांव निवासी उर्मिला देवी पति मनदीप शर्मा ने बताया कि रंजू गर्भवती है। उसके पति रूपेश, सास बिंदा देवी और ससुर कामेश्वर शर्मा ने रंजू पर गर्भपात करा लेने के लिए दबाव दे रहे हैं। उसे लेकर रंजू और उसके ससुरालवालों के साथ नोंकझोंक हुई। उसके बाद उनलोगों ने मिलकर मंगलवार रात रंजू की जमकर पिटाई की और घर से बाहर निकाल दिया। घायलावस्था में घर के बाहर पड़ी रंजू पर उसके पड़ोसियों की न...