बक्सर, मार्च 8 -- गोदभराई चक्की, एक संवाददाता। आकांक्षी प्रखंड चक्की के लक्ष्मण डेरा स्थित वार्ड संख्या 12 के अनुसूचित जाति टोला में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 07, 08 और 41 के संयुक्त प्रयास से गोदभराई उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य और पोषण संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करना था। इस अवसर पर उपस्थित सीडीपीओ शिवम कुमार राय, महिला पर्यवेक्षक रेणु प्रभा, आंगनबाड़ी सेविका रूबी देवी, शोभा यादव और पीरामल के डीपीएचओ सिद्धार्थ गौतम ने गर्भवती महिलाओं को आयरन, कैल्शियम की कमी, एनीमिया से बचाव और संस्थागत प्रसव के लाभ के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीतों का भी गायन किया। जिससे आयोजन में सांस्कृतिक उल्लास जुड़ गया। इस उत्सव को सफल बनाने में आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ पुष्पा कुमारी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.