कौशाम्बी, अक्टूबर 13 -- मंझनपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत इब्राहिमपुर में सोमवार को मिशन शक्ति के अन्तर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं व बालिकाओं को स्वास्थ्य व सही खानपान की जानकारी दी गई। इसके बाद शासन द्वारा संचालित महिलापरक योजनाओं व हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी मंझनपुर धीरेंद्र यादव, सहायक विकास अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग की टीम के अलावा आशा व आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.