गुड़गांव, जून 27 -- गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में गर्भवती महिलाएं अब बिना आरसीएच (रिप्रोडक्टिवि चाइल्ड हेल्थ) आईडी के चिकित्सा सुविधा प्राप्त नहीं कर सकेंगी। स्वास्थ्य निदेशालय ने प्रत्येक गर्भवती के लिए आरसीएच आईडी आवश्यक कर दी है और इसे सख्ती से लागू कर दिया है। प्रदेश सरकार ने यह योजना प्रदेश में गिरते लिंगानुपात को बेहतर बनाने के उद्देश्य से शुरू की है,ताकि हर महीला की सही से निगरानी हो सके। अवैध गर्भपात करने और करवाने वालों की जानकारी जुटाकर उनको खिलाफ कार्रवाई की जा सके। बता दे कि प्रदेश सरकार घटते लिंगानुपात को लेकर काफी चिंतित है और साल की शुरुआत में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का फटकार भी लगी थी। इसे बेहतर बनाने के लिए छापेमारी तेज करने के आदेश दिए गए थे। इसके अलावा प्रदेश में सख्ती से आरसीएच आईडी सख्ती से लागू करने के आदेश दिए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.