फरीदाबाद। हिन्दुस्तान, मार्च 10 -- गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। फरीदाबाद में स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण से वंचित बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के लिए एक सप्ताह का विशेष अभियान चलाएगा। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने रूप रेखा तैयार कर ली है। यह टीकाकरण अभियान 17 मार्च से शुरू होगा। इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुरू किए जाने वाले साप्ताहिक टीकाकरण अभियान में उन स्थानों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां पर पिछले महीनों में किन्हीं कारणों से टीकाकरण नहीं चलाया जा सका था। शिविर में बच्चों को मीजल और रूबेला से बचाव के लिए टीके लगाए जाएंगे। इसके अलावा इस विशेष अभियान में बच्चों को केंद्र सरकार के यूविन पोर्टल पर भी अपलोड किया जाएगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.