रामपुर, दिसम्बर 20 -- देहरादून से महाराजगंज जा रही एक गर्भवती महिला ने शुक्रवार को ट्रेन में बेटे को जन्म दिया। जीआरपी को मिली सूचना के बाद महिला को रामपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक के अनुसार दोनों स्वस्थ है। देहरादून से चलकर गोरखपुर जाने वाली राप्ती गंगा एक्सप्रेस में जिला महाराजगंज के बरहरा भटहट निवासी सकीम अपनी पत्नी आशिया खातून के साथ सफर कर रहे थे। उनकी पत्नी गर्भवती थी। ट्रेन जैसे ही मुरादाबाद से निकली तो गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी। पीड़ा अधिक होने पर महिला ने ट्रेन में ही बेटे को जन्म दे दिया। इसके बाद महिला के पति ने यूपी-112 को सूचना दी। यूपी-112 से सूचना जीआरपी रामपुर को मिली। जिसके बाद ट्रेन के रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले ही एंबुलेंस को बुलाया गया। ट्रेन के रामपुर आने पर महिला और नवजात को उतारा गया और दोन...