वार्ता, दिसम्बर 7 -- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला एक चौंकाने वाला मामला बीती रात उजागर हुआ है। शहर की एक गर्भवती महिला को सरकारी अस्पताल से मिले कैल्शियम सिरप में संदिग्ध मांस जैसा पदार्थ मिलने का आरोप सामने आया है। घटना का वीडियो बीती रात वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। पीड़ित महिला आठ माह की गर्भवती है और नियमित जांच के लिए देवपुरी स्थित सरकारी अस्पताल आती है। उसके अनुसार दोपहर के भोजन के बाद जब उसने अस्पताल द्वारा उपलब्ध कराया गया कैल्शियम सिरप सेवन किया, तो उसे मुंह में कोई सख्त वस्तु महसूस हुई। घबराकर बाहर निकाला गया वह टुकड़ा उसकी आशंका को और बढ़ा गया। महिला ने इसे मांस जैसा बताते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो साझा किया है। महिला ने बताया कि यह वही सिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.