लखनऊ, जुलाई 16 -- सरोजनीनगर। बंथरा में गर्भवती ने पति सहित चार ससुरालीजनों पर गंभीर आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। बंथरा बाजार निवासी प्रियंका गुप्ता का आरोप है कि पति विशाल गुप्ता, सास मंजू गुप्ता, ससुर सुनील गुप्ता और ननद प्रिंसी लगातार दो साल से प्रताड़ित कर रहे हैं। उसके साथ मारपीट की जाती है। गर्भ में पल रहे बच्चे को नुकसान पहुंचाने और उसे जान से मारने की धमकी दी जाती है। उसका फोन और जेवरात भी आरोपियों ने अपने पास रख लिए हैं। सास-ससुर डंडे से पीटते हैं। शादी के बाद भी उसकी ननद घर आकर पिटवाती है। उसने अपनी जान को खतरा बताते हुए उक्त सभी ससुराली जनों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.