उन्नाव, मार्च 22 -- औरास, संवाददाता। थाना क्षेत्र के भुरकुंडी गांव निवासी 25 वर्षीय पूनम की 14 मार्च अचानक तबीयत खराब होने पर पति ने मुसल्यावां गांव के एक प्राइवेट क्लीनिक में लेकर गए थे। जहां झोला छाप डॉक्टर ने सरकारी अस्पताल न भेजकर लखनऊ के एक प्राइवेट अस्पताल भेज दिया ।जहां प्रसव के दौरान गर्भवती महिला की मौत हो गई थी। आशा बहू की शिकायत पर सीएचसी प्रभारी अनूप तिवारी ने दो सदस्यीय टीम में डाक्टर इम्तियाज व फार्मासिस्ट नीरज को मुस्लयावा में संचालित क्लिनिक की जाँच के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को जांच टीम ने मुस्लयावा गांव में डाक्टर के क्लीनिक की जांच की।मौके पर डाक्टर पंजीकरण संबंधी कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। इसपर टीम ने नोटिस देकर तीन दिन में साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए कहां हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ. अनूप तिवारी ने बताया शिकायत के बाद क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.