रुडकी, जनवरी 7 -- सुल्तानपुर, संवाददाता। रायघटी गांव में 21 दिसम्बर को एक महिला और उसके बच्चों से मारपीट के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने एक युवक की तहरीर पर चार महिलाओं सहित 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। रामपुर रायघटी गांव निवासी जॉनी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी भाभी अपने दो मासूम बच्चों के साथ लेकर 21 दिसंबर को घर के पास ही परचून की दुकान से सामान लेने के लिए जा रही थी। इसी दौरान गांव के ही बाइक सवार युवक ने महिला और बच्चों को साइड मार दी थी। महिला के विरोध करने पर बाइक सवार ने महिला और बच्चों से मारपीट की थी। जॉनी का आरोप है कि शाम के समय करीब 7 बजे बाइक सवार युवक चार महिलाओं सहित अन्य लोगों के साथ लाठी, डंडे, फावड़े, लोहे की रॉड लेकर जॉनी के घर पहुंच ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.