प्रयागराज, फरवरी 17 -- फाफामऊ, हिन्दुस्तान संवाद। युवती का गर्भपात कराने और हालात गंभीर होने के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी रविराज और दो तथाकथित डॉक्टरों सत्येंद्र पटेल व राहुल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोप है कि रविराज ने होलागढ़ के दोनों डॉक्टरों से मिलीभगत कर युवती का गर्भपात कराया था। युवती के भाई की तहरीर पर फाफामऊ पुलिस मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है। सूत्रों की मानें तो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फाफामऊ थानाक्षेत्र के युवक की तहरीर के मुताबिक, नवाबगंज थानाक्षेत्र निवासी रविराज का घर में आना-जाना था। इस दौरान उनकी 21 वर्षीय बहन की दोस्ती हो गई। दस फरवरी को बहन के पेट में अचानक दर्द हुआ। इसकी जानकारी होने पर रविराज उसकी बहन व मां को लेकर सोरांव गया। इसके बाद होलागढ़ बारादरी बाजार स्थित राहुल...