बागेश्वर, फरवरी 4 -- तहसील क्षेत्र में 108 आपातकालीन एम्बुलेंस की लचर व्यवस्था को लेकर कांग्रेसी मुखर हो गए हैं। कांग्रेसियों ने गत दिनों 108 एम्बुलेंस के खराब होने के कारण ग्वालदम में हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की असमय मौत पर कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए उसके परिजनों को मुआवजा देने की मांग की। इस संबंध में कांग्रेसियों ने तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंपा। ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में तहसीलदार निशा रानी को सौंपे ज्ञापन में कांग्रेसियों ने कहा है कि 108 एम्बुलेंस के ऐनवक्त पर खराब होने के कारण गत दिवस सड़क दुर्घटना में घायल गलई निवासी मनीष सिंह की असमय मृत्यु हो गई। यदि 108 एम्बुलेंस खराब नहीं हुई होती तो शायद मनीष की जान बच सकती थी। कांग्रेसियों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने और घायल का निःशुल्क इलाज करने क...