बागेश्वर, अप्रैल 15 -- कत्यूर महोत्सव में स्थानीय कवियों ने अपनी रचनाओं से धमाल मचाया। उन्होंने पृकृति के सौंदर्य को कविताओं में उतारा। साथ ही व्यवस्था पर भी व्यंग किया। देर रात तक कार्यक्रम सुनने के लिए दर्शक भी जमे रहे। कवियों के गुरु माने जाने वाले वरिष्ठ साहित्यकार गोपाल दत्त भट्ट ने काव्य गोष्ठी का शुभारंभ किया। उन्होंने दगड़िया मुछ्याव जगाओ गीत गाकर कार्यक्रम में जोश भर दिया। मोहन जोशी ने उत्तराखंड की सुंदरता पर रचना सुनाकर किया। अपनी मशहूर कविता हुक धे रे मणि हुक कुकरा। सुनाकर व्यवस्था पर प्रहार किया। नवोदित कवयित्री माया गोस्वामी ने ठंडो हाव ठंडो पाणि हमार पहाड़ में, सुनाकर सबका मन मोह लिया। युवा कवि मनोज खोलिया ने अहा कस जमान ए गो सुनाकर परंपरा को याद किया। नए जमाने के बदलाव को प्रस्तुत किया। वरिष्ठ कवि जीवन सिंह दोसाद ने सुनाया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.