बागेश्वर, फरवरी 5 -- गरुड़। नगर पंचायत गरुड़ के सभी सात वार्डों में सिविल सोसाइटी द्वारा संचालित सार्वजनिक पुस्तकालय की शाखाएं खोली जाएंगी। यह जानकारी सिविल सोसाइटी के अध्यक्ष एडवोकेट डीके जोशी ने दी। उच्च न्यायालय नैनीताल के अधिवक्ता एवं सिविल सोसाइटी के अध्यक्ष डीके जोशी ने बताया कि नगर के गरीब बच्चों, विशेषकर बालिकाओं की शैक्षिक उन्नति के लिए सभी सात वार्डों में निःशुल्क पुस्तकालय एवं वाचनालय खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि बेहतर और सभ्य समाज के निर्माण के लिए बच्चों का सही मार्गदर्शन आवश्यक है। इसके लिए समाज के सभी सक्षम व्यक्तियों को समर्पित भाव से आगे आना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.