बागेश्वर, अप्रैल 20 -- नगर पंचायत गरुड़ के कार्मिकों की स्वच्छता के प्रति सुस्त रवैए से नगर वासी हैरान हैं। नौघर वार्ड में इधर-उधर कूड़ा फैला हुआ है। मालदे निवासी दिनेश सिंह ने कहा कि कई बार कहने के बाद भी नगर पंचायत कार्मिकों को प्रभाव नहीं पड़ता। सिविल सोसायटी के सदस्य उमा शंकर भाकुनी ने कहा कि नगर पंचायत की स्वच्छता वैन का स्पीकर ज्यादातर समय खराब ही रहता है, कचरा उठाने का नीयत समय अब तक तय नहीं गया है। पहली नगर पंचायत बोर्ड का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है। इधर ईओ अनुज कुमार ने बताया कि कार्मिकों के वेतन संबंधी मामलों को जल्दी निपटाया जाएगा। किसी भी कार्मिक के हितों से खिलवाड़ नहीं किया जाएगा। नौघर वार्ड में स्वच्छता नियमित हो इसके लिए समुचित व्यवस्था की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.