मेरठ, दिसम्बर 28 -- चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर रविवार को यूथ फर्ज वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से गर्म कपड़ों के वितरण का शिविर आयोजित किया गया। इसमें झुग्गी-झोपड़ियां में रहने वाले गरीब लोगों एवं निर्धनों को गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। शिविर का आयोजन संस्था के अध्यक्ष डॉ प्रदीप कर्णवाल ने किया। इसमें विभिन्न संस्थाओं ने सहयोग दिया। शिविर में आए सैकड़ो लोगों को सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़े वितरित किए गए। इस दौरान ग्रीन प्लेनेट वेलफेयर के संस्थापक अध्यक्ष डॉ यशवंत राय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.