पटना, मार्च 19 -- नारी गुंजन की संस्थापक पद्मश्री से सम्मानित सुधा वर्गीज ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि भूमिहीन महादलित मुसहर परिवारों की महिलाओं के नाम पर भूमि का पर्चा दिया जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत इन परिवारों के लिए स्थायी आवास की व्यवस्था की जाए। यह मांग सुधा वर्गीज ने बुधवार को नारी गुंजन के प्रशासनिक कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक आवास में शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के पर्याप्त अवसर प्रदान किए जाएं। दलित मुसहर महिलाएं और उनके सशक्तीकरण के लिए हमारी संस्था एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में कार्य कर रहा है। एससी एसटी फेडरेशन के महासचिव नरेन्द्र कुमार ने कहा कि मुसहर समाज की महिलाओं की स्थिति नाजुक है। वह सड़कों के किनारे नालों पर खुली धूप और बारिश में रहने को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.