कानपुर, नवम्बर 23 -- कानपुर। गरीब महिलाओं को सम्मान के साथ विनीत मधाई संस्था ने सामग्री वितरित की। संस्था की सचिव मरियम मैकार्टिस ने बताया कि विधवा पुनर्विवाह को प्रोत्साहन देने का प्रयास जारी है। किदवई नगर के पूर्व पार्षद प्रमोद जायसवाल ने महिलाओं को फूलों का गुलदस्ता और शॉल उढ़ाकर सम्मानित किया। सेसिलिया डिसूजा मधाई, बनी डिसूजा, वेरोनिका रानी डिसूजा उपस्थित थे। संस्था ने खाद्य सामग्री का वितरण भी किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...