पटना, मार्च 3 -- बिहार में गरीब बेटियों की शादी में नीतीश सरकार मदद करेगी। बेहद कम खर्च पर विवाह संबंधी सुविधाएं दी जाएंगी। राज्य की हर पंचायत में कन्या विवाह मंडप बनाया जाएगा। जिसका संचालन भी महिलाएं करेगी। सोमवार को उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने 2025-26 के तहत 3 लाख 16 हजार 895 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट पेश किया। जिसमें आधी आबादी के लिए कई बड़ी घोषणाएं की। जिसमें कन्या विवाह मंडप योजना भी शामिल है, जो गरीब परिवारों के लिए काफी हितकर साबित होगी। सम्राट चौधरी ने जानकारी देते हुए कहा कि राज्य की हर पंचायत में गरीब कन्याओं के विवाह के लिए मंडप का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही बेहद कम शुल्क पर विवाह संबंधी सुविधाएं दी जाएंगी। जिसके संचालन की जिम्मेदारी भी महिलाओं के हाथ में होगी। इससे गरीब परिवार पर शादी का आधा हो जाएगा। इससे अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.