मिर्जापुर, जनवरी 28 -- मिर्जापुर, संवादाता l भाकपा, माले उत्तर प्रदेश, आदिवासी संघर्ष मोर्चा के त्तवावधान में बुधवार को सिटी क्लब प्रतिरोध सभा का आयोजन किया गया l प्रतिरोध सभा के मुख्यवक्ता भाकपा माले के राष्ट्रीय सचिव दीपांकर भट्टचार्य ने वन व भूमाफियाओं को संरक्षण, गरीबों पर बुल्डोजर चलना बंद करने,जंगल की जमीन, वनोपज पर आदिवासियों, गरीब के अधिकारों की गारंटी, राजनैतिक कार्यकर्ताओं, गरीबों पर दर्ज मुकदमे रद्द करने की मांग उठाई l लालझंडा लिए सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता जिले के विभिन्न स्थानों से सभा में पहुंचे l सरकार पर जोर जुल्म करने का आरोप लगाते हुए जम कर नारेबाजी की l इस दौरान भाकपा माले के राज्य सचिव सुधाकर यादव, मिर्जापुर की जिला सचिव जीरा भारती पर से हत्या और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मुकदमे वापस लेने की मांग की गई l इस दौरान...