चित्रकूट, दिसम्बर 8 -- चित्रकूट, संवाददाता। धर्मनगरी चित्रकूट में सर्दी से गरीबों को राहत पहुंचाने के लिए भगवान भजनाश्रम वृंदावन शाखा ने सीतापुर कस्बे में जरुरतमंदों को कंबल वितरण शुरु किया है। संस्था ने शुरुआत दौर में 101 ज़रूरतमंदों को कंबल बांटे। इनमें ज्यादातर बुजुर्ग, दिव्यांग और आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग के लोग शामिल रहे। कंबल मिलने से इन लोगों को सर्दी से बचाव में राहत मिलेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य ने कहा कि सर्दी में गरीबों को राहत पहुंचाने के लिए समाज के सक्षम लोगों को आगे आना चाहिए। मानव सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। समाजसेवी केशव यादव ने कहा कि गरीबों की सेवा ही ईश्वर की सेवा है। सभी इसी सोंच के साथ आगे आएं तो गरीबों की काफी मदद हो सकती है। संस्था के अध्यक्ष रामावतार यादव ने कहा कि जिले में जहां भी गरीब बस्तियां हैं,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.