गिरडीह, सितम्बर 24 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। सम्मेदशिखर पारसनाथ की तलहटी मधुबन स्थित कोरिया बस्ती में बसे ग्रामीणों के सिर से छत उजड़ने की संभावना बन गई है। वन विभाग के आदेश के बाद कोरिया बस्ती में हड़कंप मच गया है। वन विभाग ने वन अधिसूचित भूमि व सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण का आरोप लगाया है। हालांकि कोरिया बस्ती के ग्रामीणों ने पर्यटन मंत्री व प्रशासन से मिलकर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आग्रह किया है। बताया जाता है मधुबन के कोरिया बस्ती में छोटे बड़े घर समेत झुग्गी झोपड़ी मिलाकर लगभग पचास घर है। कोरिया बस्ती की आबादी लगभग पांच सौ है। इस बस्ती में मजदूर वर्ग के लोग रहते हैं पर कुछ दिन पूर्व वन अधिसूचित भूमि व सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण के मामले में वन विभाग के न्यायालय में केस दर्ज किया गया था। न्यायालय समाहर्ता सह वन प्रमंडल पदाधिकारी गिरिडीह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.