भदोही, दिसम्बर 10 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। प्रगतिशील मानव समाज पार्टी की स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को ज्ञानपुर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में हुआ। इसमें गरीबों और कमजोर वर्ग को नि:शुल्क स्वास्थ्य और शिक्षा की सुविधा मुहैया कराने पर आश्वासन दिया गया। पार्टी के पदाधिकारियों ने मजबूती पर बल देते हुए अपना विचार व्यक्त की। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद्र बिंद ने कहा कि गरीबों को नि:शुल्क स्वास्थ्य, शिक्षा समेत अन्स सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। सरकारी कार्यालयों में तेजी से भ्रष्टाचार का दायरा बढ़ता जा रहा है। बेतहासा बढ़ रही महंगाई से आम जनता का जीना दुश्वार हो गया है। जनता से खोखला वादा किया जा रहा है। गरीबों का शोषण और उत्पीड़न किया जा रहा है। प्रमासपा के पदाधिकारी हर वर्ग को लाभान्वित करने का काम करेंगे। ...