गोंडा, दिसम्बर 29 -- मनकापुर/बभनजोत, हिटी। तहसील के विभिन्न क्षेत्रों ने जनप्रतिनिधियों ने भीषण ठंड से निजात दिलाने के लिए सोमवार को विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंदों को कंबल बांटे। बभनजोत ब्लाक पर गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज पटेल ने एसडीएम अवनीश त्रिपाठी व नायब तहसीलदार अनिल त्रिपाठी की मौजूदगी में गरीबों को पांच सौ कम्बल वितरित किया गया। विधायक प्रभात वर्मा ने कहा कि ठंड से निजात दिलाने के लिए गरीब असहाय, दिव्यांगो को कम्बल देना पुनीत कार्य है। इसी क्रम में मनकापुर ब्लाक में पूर्व मंत्री व क्षेत्रीय विधायक रमापति शास्त्री व ब्लाक प्रमुख जगदेव चौधरी ने बीडीओ गौरीशा की मौजूदगी में ढाई सौ कम्बल बांटे गए। नगर पंचायत कार्यालय पर विधायक रमापति शास्त्री, सांसद प्रतिनिधि हरीश पान्डेय व कमलेश पान्डेय, सभासद वैभव सिंह,...