हापुड़, जनवरी 30 -- कस्बा धौलाना मे दिव्यांग कल्याण सेवा संगठन द्वारा गुरुवार को कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे पहुंचे मुख्य अतिथि के रूप मे थानाध्यक्ष ने फीता काटकर शुभारंभ कर संगठन के पदाधिकारियों के साथ कंबल वितरण किए। जानकारी के मुताबिक कस्बा धौलाना पिलखुआ मार्ग स्थित एक स्थान पर दिव्यांग कल्याण सेवा संगठन द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे पहुंचे मुख्य अतिथि के रूप मे थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने फीता काटकर शुभारंभ करते हुए कहा कि दिव्यांग कल्याण सेवा संगठन के सदस्यों के कम्बल वितरण कार्यक्रम की सरहानीय कार्य की व जरूरतमंदो की मदद करने के कार्य करने की तारिफ कर जमकर प्रशंसा की। समाजसेवी अंकित गौतम ने कहा कि दिव्यांग संस्था के सदस्यों द्वारा लगातार संस्था के जिओ के अनुसार दिव्यांग, विधवा,वृ...