बेगुसराय, मार्च 10 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। यदि गरीबों को उजाड़ने की कोशिश की गई तो उग्र आंदोलन होगा और जिलेभर में चक्का जाम किया जाएगा। ये बातें खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) के जिला सचिव चंद्रदेव वर्मा ने गढ़पुरा अंचल कार्यालय पर आयोजित धरना को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि नीतीश-मोदी सरकार योजनाबद्ध तरीके से दलितों-गरीबों को उनकी जमीन से बेदखल कर रही है। गरीबों को अतिक्रमणकारी बताकर उनकी झोपड़ियां गिराने की तैयारी की जाती है, लेकिन जब भूमि माफियाओं और सामंती अपराधियों द्वारा कब्जा की गई जमीन पर पर्चाधारियों को दखल दिलाने की बात आती है, तो यही प्रशासन आंखें मूंद लेता है। प्रशासन बिना पुनर्वास की गारंटी दिए गरीबों की बस्तियां उजाड़ने पर आमादा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि रक्सी पोखर के गर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.