श्रावस्ती, दिसम्बर 29 -- श्रावस्ती,संवाददाता। बढ़ती शीतलहर के प्रभाव से आम जनमानस को बचाने के लिए जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पांडेय की अपील से प्रभावित होकर समाजसेवी आगे आ रहे हैं। रेडक्रॉस के आजीवन सदस्य और समाजसेवी राजेश शुक्ला भठ्ठा वाले ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर उन्हें कमजोर वर्ग में वितरण के लिए 150 कंबल दान किए। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के कार्यों से प्रभावित होकर कंबल दान कर रहे हैं ताकि जिन लोगों को कंबल की आवश्यकता हो उन्हें कंबल प्राप्त हो सकें। जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पांडेय ने सभी समाजसेवियों से अपील करते हुए कहा है कि सभी नागरिक अपने आस पड़ोस के नागरिकों का ध्यान रखें। जो सक्षम समाजसेवी हैं वह कमजोर वर्ग के नागरिकों को कंबल गर्म कपड़े जूते आदि दान करें ताकि शीतलहर के प्रभाव से आम जनमानस को बचाया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.