छपरा, जनवरी 2 -- जलालपुर, एक प्रतिनिधि। बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने जलालपुर स्थित आवास पर शुक्रवार को कहा कि गरीबों की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म व मानवता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रहे हैं जिसका सीधा लाभ मिल रहा है। गरीबों के लिए मुफ्त राशन, चिकित्सा, निःशुल्क गैस कनेक्शन आदि कई योजनाएं हैं जिनसे लोगों के जीवन अंतर में निरंतर सुधार हो रहा है व देश विकास कर रहा है। सांसद सीग्रीवाल अपने जन्मदिन पर बधाई देने वाले लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने सभी का आभार जताया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं का दिन भर तांता लगा रहा। कार्यकर्ताओं ने उनके जन्मदिन पर, बुके, शॉल, डायरी, कलम आदि देकर उन्हें सम्मानित किया और बधाई दी। इससे पहले सांसद सीग्रीवाल ने हरपुर शिवालय स्थित मंदिर में पूजा अर्चना की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.