लखनऊ, जनवरी 3 -- लखनऊ। संवाददाता भाजपा सरकार गरीबों की मदद कर रही है। गरीबों को कंबल बांटे जा रहे हैं। निराश्रित लोगों के लिए रैन बसेरे बनाए गए हैं। जिसमें भोजन, चाय-पानी आदि की व्यवस्था है। हमारी सरकार गरीबों की हर संभव मदद के लिए डटी है। यह बातें डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कही। वह शनिवार को कैंट विधानसभा क्षेत्र में कंबल वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि सरकार जरूरतमंद लोगों के साथ है। कोई भी व्यक्ति अपने को अकेला न समझे। भाजपा आपकी पार्टी है। हम सब परिवार के सदस्य की तरह हैं। कैंट मंडल प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ (4 मंडलों) में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कंबल बांटे। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष भाजपा आनंद द्विवेदी ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में सक्रिय है और गरीब व जरूरतमंद लोगों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.