बेगुसराय, जनवरी 5 -- बलिया, एक संवाददाता। प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर खेग्रामस और मनरेगा मजदूर सभा भाकपा माले के संयुक्त देशव्यापी आह्वान पर सोमवार को आक्रोश प्रदर्शन किया गया। अध्यक्षता पार्टी नेता इन्द्रदेव राम ने की। भाकपा माले जिला सचिव सह राज्य स्थाई समिति सदस्य दिवाकर प्रसाद ने कहा भाजपा जदयू सरकार भीषण ठंड में गरीबों की बस्ती को उजाड़ रही है। उन्होंने राज्य सरकार और जिला प्रशासन से तत्काल रोक लगाने की मांग की। साथ ही, मोदी सरकार पर मनरेगा से महात्मा गांधी के नाम को हटाकर जी राम जी कानून बना कर मनरेगा कानून को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने जी राम जी कानून को रद्द कर मनरेगा को पुनः बहाल करने की मांग की। पार्टी नेता किसान महासभा के जिलाध्यक्ष नवल किशोर ने कहा कि नीतीश मोदी सरकार किसान मजदूर विरोधी कानून लागू कर रही है। उन्होंने कह...