धनबाद, जनवरी 16 -- बलियापुर। किसान संग्राम समिति के कार्यालय में शुक्रवार को भाकपा माले नेता गरीबों का मसीहा महेन्द्र सिंह का शहादत दिवस मनाया गया। प्रखंड सचिव मुखिया गणेशचंद्र महतो ने भाकपा माले नेता महेन्द्र सिंह को गरीबों का मसीहा व क्रांतिकारी नेता बताया। कहा कि महेन्द्र सिंह ने अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद किया। विधायक प्रतिनिधि देवाशीष पांडेय, शीतल दत्ता, चंदन भूमिहार, आमोद वाउरी, राजाराम रवानी, राजु रजक, संजय दास, दीपक शर्मा आदि मौके पर थे। कार्यक्रम का प्रारंभ महेन्द्र सिंह के तसवीर पर माल्यार्पण से हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...