बोकारो, फरवरी 14 -- गोमिया।शिक्षा के उजाले को आर्थिक तंगी की अंधेरी दीवारें रोक नहीं सकीं। पिट्स मॉडर्न स्कूल, गोमिया की यूकेजी ए की होनहार और मेधावी छात्रा तन्वी कुमारी आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से संबंध रखती हैं। स्कूल फीस जमा करने में असमर्थता के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका थी। ऐसे संवेदनशील समय में विद्यालय के पूर्व छात्र संघ ने आगे बढ़कर तन्वी को करीब 53 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की, ताकि उनकी शिक्षा की रफ्तार धीमी न पड़े। यह राशि उनकी ट्यूशन एवं एडमिशन शुल्क के लिए दी गई है। तन्वी के पिता धनेश्वर गोप दिव्यांग हैं और परिवार सीमित संसाधनों में जीवनयापन कर रहा है। इसके बावजूद तन्वी ने अपनी मेहनत और लगन से विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। छात्रवृत्ति मिलने से अब न केवल उनकी पढ़ाई सुचारू रूप से जारी रह सकेगी, बल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.