मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 6 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बाबरीध्वंस के 32वें वर्षगांठ पर शनिवार को गरीबनाथ मंदिर सभागार में अंतर्राष्ट्रीय सनातन हिंदू वाहिनी एवं विश्व सनातन सेवा के संयुक्त तत्वावधान में शौर्य दिवस एवं सनातन संकल्प सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता पूर्व कारा अधीक्षक एवं साहित्यकार देवेंद्र कुमार ने की। इस अवसर पर कांटी के बलिदानी कारसेवक संजय कुमार की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। विधायक बेबी कुमारी ने कहा कि अयोध्या के संघर्ष की गाथा और हिंदू एकता का ही परिणाम है कि आज नरेंद्र मोदी की सरकार अयोध्या को स्वर्ग की तरह सजा संवार रही है। यही झलक कुछ समय के बाद हमें मथुरा और काशी में भी दिखेगी। वाहिनी के प्रमुख आचार्य चंद्र किशोर पाराशर ने कहा कि कारसेवक संजय कुमार के बलिदान को हमें कभी नहीं भूलना चाहिए। ऐसे ही बलिदान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.