लखनऊ, जनवरी 9 -- लखनऊ, संवाददाता। ममता चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार को गोमतीनगर के ग्वारी में दिव्यांग कृत्रिम अंग सहायक उपकरण व कंबल वितरण महाअभियान का आयोजन किया गया। आरएसएस के अवध प्रांत के प्रांत प्रचारक कौशल ने महाअभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने ट्रस्ट के सामाजिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि संस्था हमेशा संकट के समय 24 घंटे की सेवा के साथ जरूरतमंदों के साथ खड़ी रही है। फिर चाहे वह कोविड काल में गरीबों, असहाय, मजदूरों व जरूरतमंदों को राशन उपलब्ध कराना हो या शहर में सैनिटाइजर, मास्क, कोविड किट वितरण करना रहा हो। भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय राय ने कहा कि ट्रस्ट गरीबों के आंसू पोछने का काम कर रही है। अन्य संस्थाओं को ट्रस्ट से सीख लेनी चाहिए। ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष व भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.