पटना, अगस्त 18 -- बिहार सरकार ने 11 आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। इनमें 7 अधिकारियों को अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) बनाया गया है, जबकि चार को विभिन्न विभागों में विशेष कार्य पदाधिकारी (ओएसडी) बनाया गया है। सोमवार को सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार, गरिमा लोहिया को पालीगंज और कृतिका मिश्रा को पूर्वी चंपारण के पकड़ीदयाल का नया अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं, तुषार कुमार को मुजफ्फरपुर पूर्वी, अनिरुद्ध पांडेय को रोहतास के मोहनियां, आकांक्षा आनंद को कटिहार के बारसोई, प्रद्युम्न सिंह यादव को खगड़िया के गोगरी और रोहित कर्दम को शेखपुरा का एसडीओ बनाया गया है। ये सभी पदाधिकारी 2023 बैच के आईएएस हैं। इन अधिकारियों ने व्यावसायिक पाठ्यक्रम प्रशिक्षण चरण-2 की समाप्ति पर 25 जुलाई को अकादमी से विरमित होने के बाद सामान्य प्रश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.